फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में 19 साल बाद यूपी टीम ने लगाया जोरदार ‘स्मैश’

Wed, 16 Jan 2019 12:31 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टीम ने सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की टेबल टेनिस टीम ने उड़ीसा में हुई सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इससे पहले सन् 2000 में यूपी की टीम ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


19 साल बाद हासिल इस उपलब्धि से कानपुर शहर के टेबल टेनिस खिलाड़ी उत्साहित हैं।  उड़ीसा में 4 से 9 जनवरी तक हुई इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम सेमीफाइनल में पहुंचकर बाहर हो गई।
टेबल टेनिस फेडरेशन से संबद्ध इलेवन स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से उड़ीसा में सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित कराई गई थी।
 
विज्ञापन

अभिषेक यादव ने एकल वर्ग में पांच राउंड पास किए
इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए लगभग 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यूपी के कोच पराग अग्रवाल की देखरेख में पांच खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने उड़ीसा गए थे। टीम में कानपुर के अभिषेक यादव, गाजियाबाद के अभिनव भेलवाल, सार्थक सेठ, लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव, आगरा के हार्दिक पालीवाल शामिल थे।

कानपुर शहर के अभिषेक यादव ने एकल वर्ग में पांच राउंड पास किए। छठवें राउंड में महाराष्ट्र के सीदेश पांडेय से उन्हें 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र, हरियाणा की टीमों को हराकर यूपी की टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच में यूपी की टीम को गुजरात की टीम ने हरा दिया और यूपी की टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। यूपी टीम की इस उपलब्धि पर शहर के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक, गीता टंडन, अरुण दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें