बड़ौत के मदर टेरेसा स्कूल में संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेें चल रही दो दिवसीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में गुरूवार को हुई फर्राटा दौड़ में तानिया और साक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संचालक अंकित पंवार ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अदिति प्रथम, दिव्या द्वितीय और आरजू कौशिक तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में रूबी प्रथम, अंजलि द्वितीय और सोनिया तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तानिया और साक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम, पारुल मलिक ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन निशांत व मनीष ने संयुक्त रूप से किया। इसमेें प्रधानाचार्य नरगिस, मोनिका, मनीषा, अनुज, राहुल, विकास, अनिता आदि रहे।