स्टेडियम हाल में मौजूद विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कृष्ण प्रकाश जगदीश प्रसाद जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को जिला जज ने पुरस्कृत किया। एकल मुकाबले में अदिति सिंह चैंपियन बनीं।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जिला जज अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता में एक व्यक्ति जीतता है तो दूसरा हारता है। प्रतियोगिता का अर्थ ही प्रतिस्पर्धा है। अपर जिला जज कुमुदिनी वर्मा, रणंजय वर्मा, अखिलेश दुबे, सिविल जज पूनम त्रिवेदी व स्मृति चौरसिया ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में पुरुष एकल में सात्विक ने जीत दर्ज की। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में पुरुष युगल में शिवेंद्र मिश्रा, उत्कर्ष अवस्थी ने जीत दर्ज की।
एकल मुकाबले में अदिति सिंह ने अंशिका सिंह को हराया। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में युगल में शिवेंद्र और सात्विक ने जीत दर्ज की। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में युगल में अभिषेक पटेल व अभिलाष मिश्रा को जीत मिली। ओपेन सिंगल में रिषभ पांडेय, ओपेन युगल में रिषभ पांडेय और आरव सिंह ने विजय हासिल की।