फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय फलक पर चमका नाम

Thu, 13 Dec 2018 03:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शहर की टेबल टेनिस खिलाड़ी आंचल पहली बार खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
- 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक औरंगाबाद में खेली जानी है प्रतियोगिता
- अक्तूबर में बंगलूरू में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में जीता था स्वर्ण

 
विज्ञापन
आंचल शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कानपुर की बेटी आंचल शर्मा का भी चयन हुआ है। आंचल पहली बार किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं।
विज्ञापन


आंचल का चयन अक्तूबर में बंगलूरू में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है। इसमें आंचल ने स्वर्ण पदक जीता था। नवाबगंज सूर्य विहार निवासी बिजली मिस्त्री रमेश कुमार शर्मा की 16 वर्षीय बेटी आंचल शर्मा आजाद नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर में इंटर की छात्रा हैं। आंचल के खेल का सफर 2015 में स्कूल से शुरू हुआ था। आंचल ने बताया कि जब वह कक्षा नौ में पढ़ती थी तो स्कूल के बच्चों को बैडमिंटन खेलते देखती थीं। जो बच्चे जीतकर आते थे उन्हें बड़ा सम्मान मिलता था। इससे प्रभावित होकर उसने भी बैडमिंटन खेलना शुरू किया।

आंचल कहती है कि उसका सपना केवल खेलना नहीं बल्कि देश के लिए पदक जीतना उसका सपना है। औरंगाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में आंचल का मुकाबला सात टीमों से होगा। आंचल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल के कोच आशुतोष सत्यम झा को दिया है।
विज्ञापन


 ऐसा रहा सफर
- 2015 में जय नारायण विद्या मंदिर स्कूल में खेलना शुरू किया।
- अक्तूबर 2015 में दिल्ली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता।
- दिसंबर 2015 में कानपुर के ग्रीनपार्क में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- जुलाई 2016 में ग्रीनपार्क में कानपुर मंडल की ओेपन जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- अक्तूबर 2016 में चंडीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- अगस्त 2017 में ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- दिसंबर 2017 में ग्रीनपार्क में र्हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- जनवरी 2018 में ग्रीनपार्क में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- जून 2018 में ग्रीनपार्क में ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- अक्तूबर 2018 में बंगलूरू में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

झनक दुबे - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी झनक का एसजीएफआई में चयन

दिल्ली में 14 से 19 दिसंबर तक होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में प्रदेश की एक मात्र एथलेटिक्स खिलाड़ी झनक दुबे का चयन हुआ है। कानपुर के कैंट निवासी झनक बालिका वर्ग के अंडर-17 में चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। झनक की इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। झनक अब तक छोटी-बड़ी प्रतियोगिताओं पांच स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

झनक ने हाल में बंगलूरू में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रदर्शन के आधार पर झनक को एसजीएफआई का टिकट मिला है। झनक की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अंकिता पांडेय, राहुल ने बधाई दी। झनक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता व कोच मोहित दुबे को दिया है। झनक बताती है कि उसके पिता भी एथलेटिक्स खिलाड़ी रह चुके हैं। बचपन से वह उनसे ही ट्रेनिंग ले रही है। आज भी कोच होने के बाद भी वह पिता से प्रशिक्षण जरूर लेती है। 

पांच स्वर्ण जीत चुकी है झनक
- 2015 में ग्रीनपार्क में जनपदीय एथलेटिक्स मीट में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
- 2015 में ओईएफ स्टेडियम में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
- 2016 में ग्रीनपार्क में जनपदीय प्रतियोगिता में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
- 2017 में मथुरा में आयोजित सीबीएसई कलस्टर चक्का फेंक में रजत पदक जीता।
- 2017 में लखनऊ में आयोजित यूपी ओपन स्टेट एथलेटिक्स में चक्का फेंक में रजत पदक जीता।
- 2017 में लखनऊ में आयोजित जनपदीय मोहनी एथलेटिक्स में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 में ओईएफ स्टेडियम में यूपी ओपेन एथलेटिक्स में चक्का फेंक व भाला फेंक में रजत पदक जीता।
- 2018 में इटावा में हुई सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में चक्का फेंक व भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें