12वीं सीनियर नेशनल तीन दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। कुमारहटी के राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कांपलेक्स में प्रतियोगिता का समापन 25 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
नॉर्थ इंडिया और हिमाचल के किक बॉक्सिंग अध्यक्ष के संदीप शर्मा बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रदेश में पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें देश के 28 राज्यों के 500 पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जेएंडके, यूपी, उतराखंड, बिहार, झारखंड, पं. बंगाल, केरल, पुडुचेरी के अलावा सहित अन्य राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।