फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वुशू फेडरेशन कप चैंपियनशिप में प्रदेश के 22 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 20 Mar 2025 12:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

अखिल भारतीय वुशू खेल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि पुरुष वर्ग की टीम में सांसू स्पर्धा में सोनू 60 किलोग्राम, पीयूष 65 किलोग्राम, उत्तम चंद 70 किलोग्राम, सुनील कुमार 75 किलोग्राम और हर्षित संसपाल 90 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
वुशू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वुशू महिला-पुरुष वर्ग फेडरेशन कप 24 से 28 मार्च तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खेला जाएगा। फेडरेशन कप में हिमाचल की दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 12 खिलाड़ी सांसू और तालू स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिल भारतीय वुशू खेल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि पुरुष वर्ग की टीम में सांसू स्पर्धा में सोनू 60 किलोग्राम, पीयूष 65 किलोग्राम, उत्तम चंद 70 किलोग्राम, सुनील कुमार 75 किलोग्राम और हर्षित संसपाल 90 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन


तालू प्रतियोगिता में ललित चौहान गुनशू, हेमराज ननक्वॉन, अंशुमन ननक्वॉन, शेर सिंह ताईजीक्वॉन व्यावहारिक और अजय कुमार विंगचुंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। महिला वर्ग की सांसू स्पर्धा में गुलशन 75 किलोग्राम भार में भाग लेंगी। तालू स्पर्धा में रिया वर्मा, शीला बगुआझां, शिवानी गुनशू, ज्योति ननदऊ, दीक्षा ननक्वॉन, पायल ननक्वॉन, आर्य ताईजीजियॉन, रजनी देवी ताईजिक्वॉन व्यावहारिक, मनोरमा जियांशू में भाग लेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें