अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ आगामी दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 37 वर्षीय मेस्सी को कोच लियोनल स्कालोनी द्वारा सोमवार को घोषित 25 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया।
अर्जेंटीना मीडिया ने बताया कि रविवार को अटलांटा यूनाइटेड पर एमएलएस में इंटर मियामी की 2-1 की जीत के दौरान मेसी की बाईं जांघ में दर्द हुआ। हालांकि, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उनकी अनुपस्थिति के कारणों का खुलासा नहीं किया।
25 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही अर्जेंटीना शुक्रवार को दूसरे स्थान पर चल रही उरुग्वे का दौरा करेगी और चार दिन बाद ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में पांचवें स्थान पर चल रही ब्राजील की मेजबानी करेगी। अर्जेंटीना के क्वालिफिकेशन को सुनिश्चित करने वाले दो मैचों में मेस्सी अकेले अनुपस्थित नहीं हैं। पाउलो डायबाला, गोंजालो मोंटिएल और जियोवानी लो सेल्सो को भी बाहर कर दिया गया है।