फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: घरेलू मैदान पर आखिरी मैच? अर्जेंटीना-वेनेजुएला मुकाबले से पहले रो पड़े लियोनल मेसी, देखें वीडियो

Fri, 05 Sep 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

मेसी ने अपने संन्यास को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वेनेजुएला के खिलाफ मुकाबला उनका घरेलू मैदान पर आखिरी मैच हो सकता है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया, लेकिन मुकाबले से पहले का नजारा हर किसी को भावुक कर गया। लियोनेल मेसी अपनी ही जमीन पर शायद आखिरी बार खेल रहे थे। 80 हजार दर्शकों से भरे ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में मेसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे, जबकि लाउटारो मार्टिनेज ने भी गोल करते हुए अपना खाता बढ़ाया। इसकी बदौलत अर्जेंटीना की टीम 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर आखिरी मैच?
मेसी ने अपने संन्यास को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वेनेजुएला के खिलाफ मुकाबला उनका घरेलू मैदान पर आखिरी मैच हो सकता है। अर्जेंटीना फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 कोनमेबोल क्वालिफायर अंक तालिका में शीर्ष पर है, उसके खाते में 38 अंक हैं (12 जीत, 2 ड्रॉ और 3 हार)। टीम पहले ही वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दूसरी ओर, वेनेजुएला 18 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि शीर्ष छह टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करती हैं।
 

पहला गोल शानदार लब शॉट से
मैच की शुरुआत से ही मेसी पूरे फॉर्म में नजर आए। पहले हाफ में जूलियन अल्वारेज ने कमाल का खेल दिखाया। दो डिफेंडरों को चकमा देने के बाद अल्वारेज ने खुद शॉट लेने के बजाय गेंद मेसी को पास की। मेसी ने गोलकीपर के ऊपर से शानदार लब शॉट मारते हुए स्कोर को 1-0 कर दिया।
 

दूसरे हाफ में फिर चमके मेसी
दूसरे हाफ में भी मेसी का जलवा जारी रहा। थियागो अल्माडा ने तेजी से दौड़ लगाते हुए वेनेजुएला की डिफेंस को तोड़ा और क्रॉस पास दिया। मेसी ने बिना समय गंवाए गेंद को खाली गोल में डाल दिया। यह उनका दूसरा गोल था और अर्जेंटीना 2-0 की मजबूत बढ़त पर पहुंच गया।

लौटारो मार्टिनेज ने किया स्कोर 3-0
अर्जेंटीना के तीसरे गोल का श्रेय लौटारो मार्टिनेज को गया। उन्होंने शानदार मौके को भुनाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। अंततः अर्जेंटीना ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को अविस्मरणीय रात का तोहफा दिया।
 

उरुग्वे ने भी किया क्वालिफाई
वहीं दूसरी ओर, उरुग्वे ने पेरू को 3-0 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली। मोंटेवीडियो के एस्तादियो सेंटेनारियो स्टेडियम में 60 हजार दर्शकों के सामने क्लब अमेरिका के फॉरवर्ड रोड्रिगो अगुइरे ने 14वें मिनट में जोरदार हेडर से गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

मार्सेलो बिएल्सा का अनुभव काम आया
उरुग्वे को इस जीत के साथ ही सीधे टिकट मिल गया। टीम को सिर्फ एक अंक की जरूरत थी लेकिन उसने पेरू को हराकर शानदार अंदाज में क्वालिफिकेशन हासिल किया। 70 वर्षीय कोच मार्सेलो बिएल्सा तीसरी बार किसी टीम को वर्ल्ड कप में पहुंचाने में सफल रहे। वे पहले अर्जेंटीना (2002) और चिली (2010) के साथ यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे।
विज्ञापन

कोलंबिया और पैराग्वे ने भी पाई सफलता
कोलंबिया ने बोलीविया को 3-0 से हराया, जबकि पैराग्वे ने पहले ही क्वालिफाई कर चुकी इक्वाडोर से 0-0 ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल किया। इस तरह दक्षिण अमेरिका से कई टीमें अगले साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।

पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं बड़ी टीमें
बता दें कि ब्राजील और मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुके थे। इस जीत से अर्जेंटीना ने सिर्फ अंक ही नहीं बटोरे, बल्कि अपने महानायक मेसी के लिए यह मैच यादगार बन गया। भले ही उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन माहौल ने इस मैच को संभावित विदाई जैसा बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें