फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Larry Nassar Case: खेल जगत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल, 150 से ज्यादा खिलाड़ी बनी थीं डॉक्टर की हवस का शिकार

Sat, 21 Jan 2023 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बृजभूषण सिंह पर कई लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जांच के लिए टीम बना दी गई है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी खेल की लड़कियां यौन शोषण का शिकार हुई हैं। खेल जगत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल अमेरिका में हुआ था, जहां 150 से ज्यादा लड़कियां यौन शोषण का शिकार हुई थीं। 
 
विज्ञापन
लैरी नासर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ में लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोप लगने के बाद देश में काफी बवाल मचा हुआ है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले पहलवानों की अगुआई में कुश्ती जगत के 30 खिलाड़ियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में 18 जनवरी (बुधवार) को प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहलवानों का कहना था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। पुरुष कोच भी लड़कियों और महिला कोच का शोषण करते थे। 
विज्ञापन


पहलवानों के प्रदर्शन के चलते बृजभूषण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जांच के लिए टीम बना दी गई है। पहलवानों का दावा है कि बृजभूषण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इनमें से 5-6 लड़कियां उनके साथ हैं और इन लड़कियों के पास यौन शोषण की बात को साबित करने के लिए सबूत भी हैं। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी खेल से जुड़ी लड़कियों के साथ ऐसी घटना हुई है। खेल जगत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल अमेरिका में हुआ था, जहां एक डॉक्टर के खिलाफ 150 से ज्यादा लड़कियों ने कोर्ट में यौन शोषण की बात कही थी। यहां हम इसी मामले के बारे में बता रहे हैं।

लैरी नासर पर 150 से ज्यादा लड़कियों के शोषण का आरोप
अमेरिका के लैरी नासर ने स्पोर्ट्स मेडिसिन में लगभग एक दशक तक काम किया। उन्होंने पहले डेट्रायट स्कूल में एक छात्र एथलेटिक ट्रेनर के रूप में काम किया फिर मिशिगन विश्वविद्यालय में फुटबॉल टीम के साथ काम किया। वह 1996 में एक एथलेटिक ट्रेनर के रूप में यूएस जिम्नास्टिक राष्ट्रीय टीम के मेडिकल स्टाफ में शामिल हुए। लगभग 19 साल बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अचानक कई लड़कियों ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


यौन शोषण के आरोप पहली बार 2016 में सुर्खियों में आए, जब एक समाचार पत्र ने कई रिपोर्ट छापी। इसके बाद दो जिमनास्ट ने नासर पर शोषण के आरोप लगाए। इनमें से एक का कहना था कि जब उनके साथ यह सब हो रहा था, तब वह सिर्फ 15 साल की थीं। इस बीच, यूएसए टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि नासर के खिलाफ कई मौकों पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन वह अपने पद पर बने रहे और वर्षों तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद 125 महिलाओं ने पुलिस में शिकायतें दर्ज कीं और 300 से अधिक लोगों ने उन संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जहां नास काम करते थे। इनमें पीड़ित, पीड़ितों के पति-पत्नी और माता-पिता सहित अन्य करीबी शामिल थे। आरोपी संस्थानों में यूएसए जिमनास्टिक्स और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी प्रमुख थे।

आरोप लगाने वालों में तीन एथलीट थीं, जिन्होंने 2012 में ओलंपिक जिम्नास्टिक का स्वर्ण जीता था। इन्होंने 2017 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह भी इन सब से गुजरी हैं।

इसके बाद मकायला मारोनी के बाद अमेरिकी जिम्नास्टिक टीम की तत्कालीन कप्तान एली रईसमैन और गैबी डगलस ने नासर पर शोषण के आरोप लगाए। जनवरी 2018 में, सीमोन बाइल्स ने भी कहा कि नासर ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद नासर के खिलाफ सुनवाई होती रही और उन्हें अलग-अलग मामलों में कई साल की जेल हो चुकी है। नासर की आखिरी सुनवाई में जज ने कहा था कि तुम जेल के अंदर ही मरोगै, जैसे एक चुड़ैल मरी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें