फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 साल का इंतजार खत्म: कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास; महिला व्यक्तिगत रिकर्व में भारत को दिलाया पहला एशियाड गोल्ड

Sat, 03 Oct 2026 07:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

कुमकुम मोहोद ने महिला इंडिविजुअल रिकर्व में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट ऑफ में हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। वह इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक जीतने वाली तीरंदाज बनीं। कुमकुम का यह एशियाड में दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है।
विज्ञापन
कुमकुम मोहोद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिला दिया। उन्होंने महिला इंडिविजुअल रिकर्व में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट ऑफ में हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। कुमकुम ने फाइनल में 6-5 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने 1978 से चले आ रहे 48 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। महिला इंडिविजुअल रिकर्व में यह भारत का पहला पदक है।

विज्ञापन

दो सेट बाद पिछड़ीं, फिर की शानदार वापसी
कुमकुम फाइनल में एक समय दो सेट के बाद 3-1 से पीछे थीं। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। येजिन ने फिर 5-3 की बढ़त बनाई, लेकिन कुमकुम ने करो या मरो वाले पांचवें सेट में दबाव के बीच तीन परफेक्ट 10 लगाए और मुकाबले को 5-5 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचा। येजिन ने अपने एकमात्र शॉट में आठ अंक हासिल किए, जबकि कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाया। इसके साथ ही उन्होंने शूट ऑफ जीता और भारत की झोली में 17वां स्वर्ण डाल दिया।

कुमकुम का दूसरा स्वर्ण, तीसरा पदक
यह एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित रिकर्व में रजत पदक अपने नाम किया था। तीरंदाजी में भारत का यह एशियन गेम्स में पांचवां स्वर्ण है। भारतीय तीरंदाज अब तक कुल आठ पदक जीत चुके हैं, जिनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल है।

48 साल बाद बदला इतिहास
1978 में शुरू हुए एशियन गेम्स के महिला इंडिविजुअल रिकर्व रिकॉर्ड में 2026 तक भारत की कोई महिला तीरंदाज पदक नहीं जीत सकी थी। कुमकुम ने इस सिलसिले को तोड़ते हुए भारत को इस स्पर्धा में पहला पदक और स्वर्ण दिलाया।

1978 से 2026 तक महिला इंडिविजुअल रिकर्व का रिकॉर्ड

वर्ष मेजबान शहर स्वर्ण रजत कांस्य
1978 बैंकॉक किम जिन-हो (दक्षिण कोरिया) युरिको गोटो (जापान) किम ह्यांग-मिन (उत्तर कोरिया)
1982 नई दिल्ली ओ ग्वांग-सुन (उत्तर कोरिया) किम जिन-हो (दक्षिण कोरिया) किम मी-यंग (दक्षिण कोरिया)
1986 सियोल पार्क जंग-अह (दक्षिण कोरिया) किम जिन-हो (दक्षिण कोरिया) किम मी-जा (दक्षिण कोरिया)
1990 बीजिंग ली जांग-मी (दक्षिण कोरिया) ली उन-क्यूंग (दक्षिण कोरिया) किम सू-न्युंग (दक्षिण कोरिया)
1994 हिरोशिमा ली उन-क्यूंग (दक्षिण कोरिया) लिम जंग-अह (दक्षिण कोरिया) हान ही-जंग (दक्षिण कोरिया)
1998 बैंकॉक किम जो-सुन (दक्षिण कोरिया) ली उन-क्यूंग (दक्षिण कोरिया) लिन सांग (चीन)
2002 बुसान युआन शु-ची (चीनी ताइपे) किम मून-जुंग (दक्षिण कोरिया) यून मी-जिन (दक्षिण कोरिया)
2006 दोहा पार्क सुंग-ह्यून (दक्षिण कोरिया) यून ओक-ही (दक्षिण कोरिया) झाओ लिंग (चीन)
2010 ग्वांगझू यून ओक-ही (दक्षिण कोरिया) चेंग मिंग (चीन) क्वोन उन-सिल (उत्तर कोरिया)
2014 इंचियोन जंग दासोमी (दक्षिण कोरिया) चांग ह्ये-जिन (दक्षिण कोरिया) शू जिंग (चीन)
2018 जकार्ता-पालेमबांग झांग शिनयान (चीन) डियानांडा चोइरुनिसा (इंडोनेशिया) कांग चे-यंग (दक्षिण कोरिया)
2022 हांगझोऊ लिम सी-ह्यून (दक्षिण कोरिया) आन सान (दक्षिण कोरिया) ली जियामान (चीन)
2026 नागोया कुमकुम मोहोद (भारत) येजिन ओह (दक्षिण कोरिया) हुवांग युवेई (चीन)

कुमकुम और धीरज - फोटो : Twitter

कुमकुम मोहोद बनाम येजिन ओह फाइनल


कुमकुम का स्कोरकार्ड
गेम तीर कुल स्कोर सेट अंक
1 10, 9, 8 27 0
2 9, 10, 10 29 1
3 10, 10, 10 30 2
4 10, 8, 9 27 0
5 10, 10,10 30 2
शूट ऑफ 10 10 1
कुल     6

येजिन ओह का स्कोरकार्ड
गेम तीर कुल स्कोर सेट अंक
1 9, 10, 10 29 2
2 10, 9, 10 29 1
3 10, 10, 9 29 0
4 9, 10, 9 28 2
5 9, 9, 10 28 0
शूट ऑफ 8 0 0
कुल     5
विज्ञापन

बाएं से- अंकिता, कीर्ति और कुमकुम - फोटो : Twitter
सेमीफाइनल में चीन की तीरंदाज को हराया
कुमकुम ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में चीन की जिंगयी झू को 6-2 से हराया था। उन्होंने मुकाबला 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से जीता। इसके साथ ही वह महिला इंडिविजुअल रिकर्व में पदक पक्का करने वाली और इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी थीं। कुमकुम ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चेयंग को 6-4 से हराया था। महिला रिकर्व टीम में स्वर्ण और मिश्रित रिकर्व में रजत के बाद अब व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर उन्होंने एशियन गेम्स में अपना पदक सफर पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें