भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में स्थान पक्का है। 2019 में होने वाले आईपीएल के लिए कोलकाता ने 13 खिलाड़ियों को टीम में सुनिश्चित रखा है।
इसमें कानपुर के कुलदीप यादव भी हैं। इसके अलावा यूपी के पीयूष चावला, शिवम मावी व रिंकू सिंह भी हैं। जबकि टीम ने आठ खिलाड़ियों को नीलामी के लिए रिलीज कर दिया है। कोलकाता ने कुलदीप को पिछले सत्र में 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वहीं यूपी टीम के गेंदबाज अंकित राजपूत को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने आरक्षित रखा है। पिछले सत्र में अंकित को तीन करोड़ रुपये में पंजाब ने खरीदा था।