फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास टीम ने फोर्स इंडिया फैसले के खिलाफ अपील की योजना की पुष्टि की

Sun, 25 Nov 2018 01:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फोर्स इंडिया
विज्ञापन

द हास टीम ने शनिवार को आधिकारिक नोटिस दिया कि वे अगस्त में एक समूह द्वारा फोर्स इंडिया के अधिग्रहण के बाद टीम की स्थिति के खिलाफ उनके विरोध को खारिज करने के स्टीवर्ड्स के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। 

विज्ञापन


हास टीम के प्रमुख गुएनथर स्टीनर ने कहा कि उन्होंने अपील करने की इच्छा का नोटिस दायर किया है जिसका मतलब है कि शनिवार से उनके पास 96 घंटे का समय है कि या तो वह पूर्ण अपील दें या फिर अपने प्रस्तावित कदम से पीछे हट जाएं।

खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय मोटरिंग महासंघ (एफआईए) की ओर से रेस स्टीवर्ड्स ने शनिवार को दस्तावेज जारी किए कि विरोध क्यों खारिज किया गया था। स्टीनर ने कहा कि 2016 में फार्मूला वन में उतरने वाली अमेरिकियों के स्वामित्व वाली नई टीम हास को दो साल तक खेल की इनामी राशि में हिस्से के बिना प्रतिस्पर्धा पेश करनी पड़ी क्योंकि उन्हें नई टीम माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हास का मानना है कि नए स्वामित्व के साथ फोर्स इंडिया भी नई टीम है और उसे भी इस समय से गुजरना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें