फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kho-Kho World Cup 2025: महिलाओं के बाद पुरुषों ने भी मारी बाजी, नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

Sun, 19 Jan 2025 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरुष टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले महिलाओं ने नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम - फोटो : @Kkwcindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुष टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले महिलाओं ने नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

शुरुआत से अंत तक भारत ने बना रखा दबाव
कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामजी कश्यप ने एक बार फिर कमाल का खेल दिखाया। नेपाल ने इससे पहले प्रतियोगिता के शुरुआत मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में पहले टर्न से नेपाल पर दबाव बना लिया। भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण में नेपाल के अलावा ब्राजील, पेरू और भूटान को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने गति, रणनीति और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- आज भारतीय खो खो के लिए एक महान दिन है। खो-खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें