फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kho-Kho World Cup 2025: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराया, जीता पहला खो-खो विश्व कप खिताब

Sun, 19 Jan 2025 07:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम ने नेपाल को फाइनल मुकाबले में हराकर पहला खो-खो विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : @Kkwcindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने नेपाल को फाइनल मुकाबले में हराकर पहला खो-खो विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में प्रियंका इंगले की अगुआई वाली टीम ने नेपाल को 78-40 से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में मेजबान टीम ने विपक्षियों पर पूरे समय दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

भारत ने शुरुआत से बना लिया था दबाव
नेपाल ने टॉस जीतकर भारत को अटैक करने का न्योता दिया। कप्तान प्रियांक इंगले के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती टर्न में नेपाल को एक बार भी ड्रीम रन करने का मौका नहीं दिया और 34-0 की बढ़त बना ली। नेपाल ने दूसरे टर्न में अटैक करते हुए 24 अंक बनाकर वापसी की लेकिन इस दौरान बी चैत्रा ने ड्रीम रन पूरा कर भारत को भी एक अंक दिलाया। मध्यांतर के बाद भारत की बढ़त 35-24 की हो गई। भारतीय टीम तीसरे टर्न में अटैक करते हुए मैच पर पूरी तरह से हावी हो गई। टीम ने 73-24 की बढ़त के साथ जीत को लगभग पक्का कर लिया। चैत्रा ने चौथे टर्न में भी ड्रीम रन से पांच अंक जुटा कर नेपाल के खिलाड़ियों को परेशान किया। नेपाल की टीम इस टर्न में 16 अंक ही जुटा सकी।

इन टीमों पर भी भारत दर्ज कर चुका जीत
भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया, ईरान और मलयेशिया पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
महिलाओं की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने एक्स पर लिखा- 'भारतीय महिला टीम को पहली बार खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई! यह ऐतिहासिक जीत उनके अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का परिणाम है। इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है, जिससे देश भर के अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें