फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र ने हरियाणा को पीछे छोड़ा, 37 स्वर्ण के साथ पहले स्थान पर काबिज

Sat, 11 Jun 2022 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

चार जून से शुरू हुए खेलों के दौरान यह पहला अवसर है, जब हरियाणा के खिलाड़ी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। हालांकि हरियाणा अभी महाराष्ट्र से सिर्फ एक स्वर्ण पदक ही पीछे है।
विज्ञापन
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस, टेबल टेनिस और तैराकी में शनिवार को कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र यहां चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फिर से पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र के 37 स्वर्ण, 34 रजत और 29 कांस्य सहित कुल 100 पदक हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद हरियाणा के 36 स्वर्ण, 33 रजत और 39 कांस्य सहित कुल 108 पदक हो गए हैं। कर्नाटक 21 स्वर्ण पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


पहली बार हरियाणा को नहीं मिला कोई स्वर्ण पदक
4 जून से शुरू हुए खेलों के दौरान यह पहला अवसर है, जब हरियाणा के खिलाड़ी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। हालांकि हरियाणा अभी महाराष्ट्र से सिर्फ एक स्वर्ण पदक ही पीछे है। बॉक्सिंग में हरियाणा को ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद है।

चोट के बावजूद खेले उत्तर प्रदेश के रुशिल, टेनिस में जीता रजत पदक
टेनिस बालिका वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की आकांक्षा ने कर्नाटक की सुनीता को 6-7(4), 7-6 (4), 6-4 से हराया। बालक वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश के रुशिल खोसला गुजरात के ध्रुव विक्रम हिरपारा से 6-4, 7-5 से हार गए। हालांकि रुशिल चोटिल थे। उन्हें मैच के दौरान भी दो बार चिकित्सा की जरूरत पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने खिताब के लिए संघर्ष किया। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


श्रीनगर के आदिल ने जीता स्वर्ण पदक
श्रीनगर के आदिल अल्ताफ ने व्यक्तिगत रोड रेस में एक घंटा 59 मिनट 22.86 का सयम निकालकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के सिधेश पाटिल दूसरे नंबर पर रहे।  

अपेक्षा ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
200 मीटर मेडले स्वीमिंग में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडीज ने रिकॉर्ड 2 मिनट 25.18 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों की 70 किलोमीटर रोड रेस में महाराष्ट्र की मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि केरल की स्नेहा ने रजत और लद्दाख की लीकजेस अंगमो ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें