इस गेम्स में खिलाड़ी 1,866 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करीब 25 प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 लांच करेंगे। शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया। यूथ गेम्स चार से 13 जून तक आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा सरकार के अनुसार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे चरण में देश से करीब 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस गेम्स में खिलाड़ी 1,866 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करीब 25 प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे।
पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य स्थल होगा जिसकी क्षमता करीब 7,000 दर्शकों की है। पहली बार पांच पारंपरिक खेल गतका, कलारीपयट्टू, थांग ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है।