फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League: केन्या की फेथ किपयोगेन ने डायमंड लीग में किया कमाल, दो माह में तोड़ा तीसरा विश्व कीर्तिमान

Sun, 23 Jul 2023 10:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपिक में दो बार 1500 मीटर की चैंपियन रहीं किपयोगेन ने कहा कि यह बेहद जज्बाती क्षण है, यह सब आशीर्वाद जैसा है। हर बार जब आप दौड़ते हो तो ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
फेथ किपयोगेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्या की फेथ किपयोगेन ने डायमंड लीग में महिलाओं के मील रिकॉर्ड में पांच सेकंड का सुधार किया। पिछले दो महीनों में उन्होंने तीसरी बार विश्व कीर्तिमान बनाया। 29 साल की फेथ ने चार मिनट 7.64 सेकंड के साथ नीदरलैंड की सिफान हसन का पिछला रिकॉर्ड (4 :12.33) तोड़ा। पिछले महीने उन्होंने फ्लोरेंस और पेरिस में 1500 मीटर अैर 5000 मीटर में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


ओलंपिक में दो बार 1500 मीटर की चैंपियन रहीं किपयोगेन ने कहा कि यह बेहद जज्बाती क्षण है, यह सब आशीर्वाद जैसा है। हर बार जब आप दौड़ते हो तो ऐसा नहीं होता। मैंने इस दौड़ का लुत्फ लिया। मैं विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती थी। ईश्वर का आभार। यह सब अद्भुत है। आयरलैंड की सिएरा मैगिन (4 :14.08) दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें