फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: कमल चावला एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में, पारस भी अंतिम 16 में

Mon, 23 Jun 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कमल चावला और पारस गुप्ता ने एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
पारस गुप्ता- कमल चावला - फोटो : parasgupta1718-kamallchawla (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत आईबीएसएफ चैंपियन कमल चावला ने अपने सभी ग्रुप मुकाबले जीतकर सोमवार को एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप सी मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी चावला ने हांगकांग के मिंग वा मैन को 4-0 से हराया। चावला ने रविवार देर रात श्रीलंका के त्यागराजा थंजीवन को भी इसी अंतर से हराया था। बाद में राष्ट्रीय चैंपियन पारस गुप्ता ने भी अंतिम 16 में जगह बनाई। ग्रुप डी के करो या मरो के मुकाबले में गुप्ता ने कतर के मोहाना अल ओबैदली को 4-3 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे तीसरे भारतीय पुष्पेंद्र सिंह नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें