फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: तीरंदाजी विश्वकप के क्वालिफाइंग में ज्योति ने किया कमाल, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

Wed, 19 Apr 2023 01:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो साल पहले विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वालीं तेलंगाना की ज्योति ने 72 में से 66 बार सर्वश्रेष्ठ दस अंक पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सारा लोपेज के 2015 में कोलंबियाई राष्ट्रीय चयन स्पर्धा के दौरान बनाए गए विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी की।
विज्ञापन
ज्योति सुरेखा वेनम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम ने विश्वकप चरण 1 के क्वालिफाइंग दौर में रिकॉर्ड 713 अंक हासिल किए। ज्योति ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है। भारत ने इसके साथ ही शीर्ष वरीयता भी हासिल की। भारत के साथ मेक्सिको को पहले दौर में बाई मिली है और वे अपना अभियान क्वार्टर फाइनल से शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

दो साल पहले विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वालीं तेलंगाना की ज्योति ने 72 में से 66 बार सर्वश्रेष्ठ दस अंक पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सारा लोपेज के 2015 में कोलंबियाई राष्ट्रीय चयन स्पर्धा के दौरान बनाए गए विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी की। 

पहले छह दौर में उनके 353 अंक थे। उसके बाद उन्होंने 360 में से 360 अंक हासिल कर छह साल पुराना एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा। पिछला एशियाई रिकॉर्ड कोरिया की सो चेईवोन के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें