मंगेतर को ले जाना था रोमांटिक ट्रिप पर, स्टार फुटबॉलर ने ढाई करोड़ में किराये पर लिया प्लेन

अमर उजाला

Mon, 17 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

25 साल के इंग्लैंड के मार्कस रैशफोर्ड ने मंगेतर के प्रति अपना प्यार जताने के लिए अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया

Image Credit : सोशल मीडिया

मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से खेलने वाले रैशफोर्ड ने मंगेतर लूसिया लोय को रोमांटिक ट्रिप पर ले जाने के लिए 2.44 करोड़ रुपये में एक प्लेन किराये पर लिया

Image Credit : सोशल मीडिया
यह प्लेन बोइंग 737 प्लेन था, यह प्लेन तमाम तरह की लग्जरी और सुख-सुविधाओं से लैस है, इसमें सौ से ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

रैशफोर्ड और लूसिया फुटबॉल की दुनिया के चर्चित कपल्स में से एक हैं, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लूसिया कई मैचों में रैशफोर्ड को सपोर्ट करने भी पहुंच चुकी हैं, दोनों की स्टेडियम में किस करते हुए तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं, लूसिया 26 साल की हैं और ब्रैंड मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं, वह एक चर्चित पीआर एग्जीक्यूटिव हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लूसिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उन्हें 15 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर रैशफोर्ड इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अब तक इस सीजन में 28 गोल दाग चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वह मैन-यू की ओर से फिलहाल टॉप गोल स्कोरर हैं, हालांकि अभी चोट की वजह से नहीं खेल रहे, रैशफोर्ड की एक हफ्ते की सैलरी दो करोड़ रुपये है

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोनल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना के लिए दागा 100वां गोल

सोशल मीडिया
Read Now