फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रेसिंग के दौरान फिर हुआ दुखद हादसा, खिलाड़ी की मौत

Tue, 25 Aug 2015 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में इंडीकार कार रेसिंग टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया। एक फॉर्मूलावन कार रेसर के सिर में गंभीर चोट लगने से 24 अगस्त को मौत हो गई।
विज्ञापन

इंडीकार ने रेसिंग के दौरान जस्टिन विल्सन की मौत की पुष्टि कर ली है। मौत के पीछे का कारण सिर पर कोई ठोस पदार्थ टकराना बताया गया है।
पिछले पांच सालों से अमेरिका में आयोजित कोई रेसिंग टूर्नामेंट में होने वाली यह पहली घटना है। इससे पहले 2011 में रेसर डेन वेलडन की भी इसी तरह मौत हुई थी।
टूर्नामेंट प्रायोजक इंडीकार के मुताबिक, घटना रविवार की है, 37 वर्षीय विल्सन ने कार रेसिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
कार रेसिंग चल रही थी कि अचानक सड़क पर मौजूद एक ठोस पदार्थ उनके सिर पर आकर लग गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त कार का कॉकपिट्स खुला था और उनका हेलमेट हाथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडीकार के सीईओ मॉर्क मिल्स ने बताया किविल्सन की पत्नी जूलिया को इस घटना के बारे में बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और संचालन टीम को उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना है।
उन्होंने आगे कहा कि विल्सन की दो बेटिया हैं बड़ी बेटी जेने 7 साल की है जबकि छोटी बेटी जेसिका 5 साल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें