बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करती दिखाई दे रही हैं। पैड्स, हेलमेट और ग्लव्स के साथ बल्लेबाजी कर रहीं जान्हवी कपूर को पहली नजर में पहचान पाना भी मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने खुद यह वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अचानक वह क्रिकेट प्रैक्टिस क्यों कर रही हैं।
वायरल वीडियो में ज्हानवी सफेद और हल्के बैगनी रंग के कपड़ों में दिख रही हैं। वह बल्लेबाजी के दौरान पास खड़े लोगों से कुछ बात भी कर रही हैं। ताकि वह जरूरत के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी को फिल्म की जरूरत के हिसाब से बना सकें।
Sandeep Lamichhane Case: क्रिकेटर संदीप लामिछाने काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप
राजकुमार के साथ दूसरी फिल्म
यह जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले फिल्म रूही में साथ नजर आ चुके हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और 'गुडलक जेरी' जैसी फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में इन दिनों खेल और खेल हस्तियों पर फिल्म बनाने का चलन बढ़ रहा है। 1983 विश्व कप पर बनी फिल्म 83 हो या महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर बनी फिल्म शाबाश मिथु। इसके बाद अब मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह फिल्म काल्पनिक कहानी पर आधारित है या किसी खिलाड़ी के जीवन की कहानी है।