फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ विश्व कप: जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, ओलंपिक का पहला कोटा हासिल किया

Thu, 05 Nov 2026 10:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने शूटिंग में भारत का पहला ओलंपिक कोटा पक्का किया। मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। मालवीय ने इसके साथ ही ओलंपिक कोटा हासिल किया।
विज्ञापन
जयपाल मालवीय - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपाल मालवीय ने गुरुवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में भारत का पहला कोटा हासिल किया। मालवीय ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 242.2 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए प्रतिष्ठित पहला लॉस एंजिलिस ओलंपिक कोटा अर्जित किया।
विज्ञापन


चीन के हू काई ने 243.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जिंद्रिच डुबोवी ने 220.9 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले मालवीय ने क्वालिफिकेशन में छह सीरीज में 585 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

मनु और सुरूचि फाइनल में नाकाम
इससे पहले, भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और सुरूचि इंदर सिंह आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। दोनों खिलाड़ी 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने में भी नाकाम रहीं। पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु 179.9 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि एशियाई खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता सुरूचि ने 158.3 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया।

मनु फाइनल में निरंतरता बनाए रखने के लिए जूझती दिखीं। उनके स्कोर 8.8 से 10.7 अंक के बीच रहे। वह 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं। सुरूचि को भी आठ और नौ अंक वाले शॉट का खामियाजा भुगतना पड़ा। वह 16वें शॉट के बाद फाइनल से बाहर हो गईं। इससे पहले मनु, सुरूचि और संयम ने टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें