फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: जय शाह ने UEFA अध्यक्ष सेफरिन से मुलाकात की; 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' को लेकर विशेष एलान

Sat, 31 May 2025 02:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने और यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन के साथ चर्चा करने का सम्मान मिला।'
विज्ञापन
सेफरिन और जय शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने इंटर मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच एलियांज एरिना में खेले जाने वाले चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन से मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव शाह ने शुक्रवार को सेफरिन से मुलाकात की।
विज्ञापन


शाह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने और यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन के साथ चर्चा करने का सम्मान मिला। हमारे खेल को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए अन्य खेलों के प्रमुखों से मुलाकात करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।' शाह ने इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की थी। लॉस एंजिलिस में 2028 होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होगी।
विज्ञापन

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ को विशेष तिरंगा रैली के रूप में मनाया जाएगा

खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस रविवार को देशव्यापी कार्यक्रम ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 25वें संस्करण तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों को भी सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पहलवान सरिता मोर, पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम और बॉलीवुड अभिनेता शारवरी रैली के दिल्ली चरण में मांडविया के साथ शामिल होंगे। रैली को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में 1,200 से अधिक साइकिल चालकों के इस तिरंगा रैली में भाग लेने की उम्मीद है। इसके साथ ही देश भर में 2000 से अधिक स्थानों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। ओडिशा में राज्य के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति तिरंगा रैली के भुवनेश्वर संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें