फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी जापान ओपन से करेगी वापसी, लक्ष्य और सिंधू एकल में संभालेंगे मोर्चा

Mon, 13 Jul 2026 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की मंगलवार से शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भारतीय चुनौती की अगुआई करेगी। वहीं, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू एकल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी चोट से उबरने के बाद मंगलवार से शुरू होने वाले जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेगी। पिछले महीने सात्विक की कंधे की चोट के बढ़ जाने के बाद यह तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी इंडोनेशिया ओपन से हट गई थी। सात्विक और चिराग अब सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के बाद वहीं से शुरुआत करने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

लक्ष्य वातानाबे के खिलाफ करेंगे अभियान की शुरुआत
पहले दौर में उनका मुकाबला डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड से होगा। एकल में भारत का दारोमदार एक बार फिर लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी पर टिका होगा। इस साल की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य जापान के कोकी वातानाबे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। आयुष को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड के दूसरी वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन कुनलावत विटिडसर्न के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 20 वर्षीय आयुष ने पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 जीता था और वह मौजूदा सत्र में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन

सिंधू का सामना वोंग लिंग चिंग से
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू महिला एकल में मलयेशिया की वोंग लिंग चिंग से भिड़ेंगी, जबकि उन्नति हुडा अपने पहले मैच में चीनी ताइपे की हुआंग यू-हसुन का सामना करेंगी। इस साल की शुरुआत में थॉमस कप में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हरिहरन आमसकारुनन और एम आर अर्जुन पुरुष युगल के पहले दौर में चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन का सामना करेंगे।

ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो तथा रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की मिश्रित युगल जोड़ियां भी इस टूर्नामेंट में अपना भाग्य आजमाएंगी। ध्रुव और तनीशा का मुकाबला स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन से होगा, वहीं रोहन और रुथविका को चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें