फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBA: एनबीए इतिहास के सबसे महंगे बास्केटबाल खिलाड़ी बने जेम्स, लेकर्स ने 773 करोड़ रुपये में खरीदा

Fri, 19 Aug 2022 02:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेल्स

सार

19 साल से एनबीए खेल रहे हैं जेम्स एनबीए इतिहास के सबसे महंगे बास्केटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। लेकर्स ने 773 करोड़ में उनके साथ अगले दो साल के लिए करार किया है। 
 
विज्ञापन
LeBron James
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज लीब्रॉन जेम्स एनबीए इतिहास के सबसे महंगे बास्केटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। लॉस एंजेल्स लेकर्स ने अगले दो वर्ष 2024-25 केलिए उनके साथ 773 करोड़ रुपये (97.1 मिलियन डॉलर) का करार किया है। किंग जेम्स के नाम से विख्यात लीब्रॉन अभी भी लेकर्स के साथ जुड़े हैं और चार साल पहले हुए उनके करार का यह अंतिम वर्ष है।
विज्ञापन


इस सत्र में जेम्स को मिलेंगे 371 करोड़
क्लच स्पोट्र्स के सीईओ रिच पॉल के अनुसार जेम्स जुलाई, 2018 में लेकर्स के साथ जुड़े थे। नए करार के साथ यह तय हो गया है कि 18 बार के ऑल स्टार इस खिलाड़ी को इस सत्र में चोटिल नहीं होने पर 371 करोड़ रुपये (46.7 मिलियन डॉलर) मिलेंगे। उम्मीद यह की जा रही है कि जेम्स इन सर्दियों में एनबीए के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोरिंग करने वाले करीम अब्दुल जब्बार को पीछे छोड़ देंगे। वह स्कोरिंग के मामले में अभी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। लेकर्स के साथ चार सत्रों में से तीन में ज्यादातर समय जेम्स चोटिल ही रहे हैं। 2019-20 के सत्र में जेम्स पूरी तरह फिट थे। तब लेकर्स ने उस दौरान एनबीए का अपना 17वां खिताब जीता था। 

बेटे के साथ एनबीए खेलने की इच्छा
37 वर्षीय जेम्स का बड़ा बेटा ब्रॉनी 17 साल का है और बास्केटबॉल खेलता है। जेम्स यह पहले कह चुके हैं कि वह अपने बेटे के साथ एक ही टीम में एनबीए में खेलना चाहते हैं। उनका बेटा अभी कॉलेज स्तर पर बॉस्केटबॉल खेलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें