फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTX Crypto Cup: 17 साल के प्रगनाननंदा ने नीमन को हराया, लगातार तीसरी जीत

Fri, 19 Aug 2022 01:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले प्रगनाननंदा ने दूसरे दौर में अनीश गिरी को हराया था।
विज्ञापन
प्रज्ञानानंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एफटीएक्स क्रिप्टो कप के तीसरे दौर में हैंस नीमन को 2.5-1.5 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यह 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के साथ सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। इन दोनों के समान नौ अंक हैं। कार्लसन ने एक अन्य मुकाबले में लेवोन आरोनियन को 2.5-1.5 से हराया। प्रगनाननंदा ने पहली बाजी गंवाने के बाद शानदार वापसी की तथा दूसरी और चौथी बाजी में जीत हासिल करके तीन अंक हासिल किए। तीसरी बाजी ड्रॉ रही थी।
विज्ञापन


दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले प्रगनाननंदा ने दूसरे दौर में अनीश गिरी को हराया था। तीसरे दौर के अन्य मुकाबलों में फिरोजा ने गिरी को टाई ब्रेकर में 4-3 से हराया जबकि चीन के क्वांग लीम ले ने पोलैंड के यान क्त्रिस्ज़िस्तोफ़ डूडा को 2.5-1.5 से पराजित किया। आरोनियन और फिरोजा के पांच-पांच अंक हैं तथा वे कार्लसन और प्रगनाननंदा से पीछे हैं। डूडा के चार अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें