फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian Open: चोट के कारण नंबर-1 खिलाड़ी स्वियातेक इटालियन ओपन से बाहर, रायबाकिना सेमीफाइनल में

Thu, 18 May 2023 10:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस चोट से स्वियातेक के 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलने को लेकर भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं जहां पोलैंड की यह खिलाड़ी गत चैंपियन है। यह तीसरा अवसर है जब रायबाकिना ने स्वियातेक को हराया।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और पिछले दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को जांघ की चोट के कारण इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आधे मैच से बाहर होना पड़ा। स्वियातेक ने विंबलडन चैंपियन इलेना रायबाकिना के खिलाफ तीसरे सेट में तब हटने का फैसला किया जब स्कोर 2-2 से बराबरी पर था।
विज्ञापन


स्वियातेक ने पहला सेट 6-2 से जीता था जबकि रायबाकिना ने दूसरा सेट 7-6 (3) से जीतकर मैच को तीसरे और निर्णायक सेट तक खींच दिया था। इस चोट से स्वियातेक के 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलने को लेकर भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं जहां पोलैंड की यह खिलाड़ी गत चैंपियन है। यह तीसरा अवसर है जब रायबाकिना ने स्वियातेक को हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें