फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF Junior Shooting WC: आखिरी दिन मुकेश ने स्वर्ण और तेजस्विनी ने जीता रजत, पदक तालिका में भारत शीर्ष पर रहा

Wed, 01 Oct 2025 07:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ओलंपिक स्पर्धाओं में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य सहित 19 पदकों से तालिका में शीर्ष पर रहा। एआईएन निशानेबाज 10 पदकों (चार स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य) से दूसरे स्थान पर रहे जबकि इटली ने पांच पदकों (दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य) से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
निशानेबाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश नेलावल्ली ने बुधवार को आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के अंतिम दिन पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि तेजस्विनी सिंह ने इसी स्पर्धा में महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया जिससे भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। जूनियर विश्व चैंपियन मुकेश ने गैर ओलंपिक स्पर्धा में कुल 585 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) अलेक्सांद्र कोवालेव ने 577 अंक से रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने 573 अंक से भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


भारत ओलंपिक स्पर्धाओं में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य सहित 19 पदकों से तालिका में शीर्ष पर रहा। एआईएन निशानेबाज 10 पदकों (चार स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य) से दूसरे स्थान पर रहे जबकि इटली ने पांच पदकों (दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य) से तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत ने गैर ओलंपिक स्पर्धा 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष और महिला) और 25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर व्यक्तिगत में दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। इस साल के शुरू में जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली तेजस्विनी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 30 अंक बनाकर रजत पदक जीता। तटस्थ एथलीट एलेक्जेंड्रा तिखोनोवा ने 33 अंक से स्वर्ण पदक जीता जबकि इटली की एलेसांद्रा फेट ने 28 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य भारतीयों में नाम्या कपूर चौथे और रिया शिरीष थट्टे पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें