फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishan-Shreyas: घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, टेस्ट सीरीज से पहले मिला सुनहरा मौका

Tue, 13 Aug 2024 04:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, तमिल नाडु में होने वाले बुची बाबू ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए ईशान किशन को झारखंड की कप्तानी का मौका मिला है। इस टूर्नामेंट का आगाज 15 अगस्त से होगा, जबकि 26 वर्षीय बल्लेबाज बुधवार को चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर-ईशान किशन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। अब भारतीय टीम को अगले कुछ महीने टेस्ट क्रिकेट खेलना है। इससे पहले दोनों बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म में सुधार लाने का सुनहरा मौका मिला है। 
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : twitter
दरअसल, तमिल नाडु में होने वाले बुची बाबू ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए ईशान किशन को झारखंड की कप्तानी का मौका मिला है। इस टूर्नामेंट का आगाज 15 अगस्त से होगा, जबकि 26 वर्षीय बल्लेबाज बुधवार को चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे। 

श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
वहीं, श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच खेलेंगे। वह 27 से 30 अगस्त तक कोयंबतूर में खेले जाने वाले मुंबई के दूसरे दौर के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के संयुक्त सचिव दीपक पाटिल ने कहा - श्रेयस अय्यर तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलेंगे। वह 27 अगस्त से कोयंबतूर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे।

ईशान किशन - फोटो : ICC
किशन के लिए यह उनके करियर के लिहाज से एक उथल-पुथल भरा साल रहा है। इस साल की शुरुआत में श्रेयस अय्यर के साथ, किशन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंधों से बाहर रखा गया था।
किशन ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलने के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेले। वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से बाहर हो गए। उन्हें आखिरी बार पिछले साल नवंबर में भारत के लिए एक टी20 मैच खेलते देखा गया था। 
विज्ञापन

शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
अय्यर ने इस महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की है। बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, बंगाल, मुंबई, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के साथ टीएनसीए एकादश और टीएनसीए अध्यक्ष एकादश की टीमें भाग लेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें