फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स में भविष्य को लेकर चार शब्दों का रिप्लाई डिलीट किया, फैन्स बोले- अब सब खत्म

Fri, 05 Aug 2022 07:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल के शुरुआत में रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, शुरुआती कुछ मैचों में हार के बाद मैनेजमेंट ने फैसला बदला और जडेजा को कप्तानी छोड़नी पड़ी और दोबारा महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद जडेजा के चेन्नई मे भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2022 आईपीएल सीजन खराब रहा था। टीम आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरी बार प्लेऑफ के लिए नहीं क्वालिफाई कर पाई थी। टीम 2022 आईपीएल में नौवें स्थान पर रही थी। चेन्नई की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मैचों में जीत हासिल कर पाई। बीच आईपीएल में चेन्नई टीम के मैनेजमेंट में भी परेशानी दिखाई पड़ी थी।
विज्ञापन

आईपीएल के शुरुआत में रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, शुरुआती कुछ मैचों में हार के बाद मैनेजमेंट ने फैसला बदला और जडेजा को कप्तानी छोड़नी पड़ी और दोबारा महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपी गई। इतना ही नहीं जडेजा चेन्नई के आखिरी चार मैच भी नहीं खेले। इसके बाद सीएसके में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। 

रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स शुरू हुए और जडेजा और सीएसके के बीच विवाद शांत हो गया था। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर जडेजा की एक्टिविटी ने उनके और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विवाद की खबरों को एकबार फिर तूल दे दी है। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से चेन्नई से जुड़ी यादों को मिटा दिया था। उन्होंने 2021 और 2022 में पोस्ट की गई तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। 

ट्वीट डिलीट किया - फोटो : सोशल मीडिया
अब जडेजा की एक और हरकत ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने अब अपने ट्विटर प्रोफाइल से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े एक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। इसके बाद फैन्स मानने लगे हैं कि जडेजा का चेन्नई में सफर खत्म हो चुका है और वह अगले साल इस टीम से आईपीएल खेलते नहीं दिखेंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 4 फरवरी 2022 को जडेजा से जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- सुपर जड्डू के सीएसके में 10 साल। इसके बाद जडेजा ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा था- 10 और साल अभी इस टीम से खेलने हैं। हालांकि, बुधवार को इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

 
विज्ञापन

जडेजा ने सीएसके के लिए अपना आखिरी मैच इसी साल चार मई को खेला था। इसके बाद वह करीब दो महीने बाद एक्शन में लौटे थे। आईपीएल के बाद जडेजा ने सीधे इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल किए गए पांचवें टेस्ट में हिस्सा लिया था। इसमें जडेजा ने शतक जड़ा था। इसके बाद से जडेजा लगातार टीम इंडिया के हिस्सा रहे हैं। 33 साल के जडेजा फिलहाल भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के साथ हैं। भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें