दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)फाइटर कोनोर मैकग्रेगर दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं। फोर्ब्स पात्रिका ने वर्ष 2020 की सर्वाधिक कमाई करने शीर्ष दस एथलीटों की सूची जारी की। इसमें आयरलैंड का यह 32 वर्षीय फाइटर करीब 1324 करोड़ रुपये (180 मिलियन डॉलर) की कमाई के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने पिछले साल सिर्फ एक मुकाबला खेला जिसमें जीत पर उन्हें करीब 162 करोड़ रुपये (22 मिलियन डॉलर) मिले। उन्होंने 1162 करोड़ रुपये (158 मिलियन डॉलर)मैदान के बाहर अन्य स्रोत से कमाए।
वह टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडर और गोल्फर टाइगर वुड्स के बाद दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक वर्ष में 515 करोड़ (70 मिलियन डॉलर) रुपये या उससे अधिक की कमाई मैदान के बाहर से की हो। मैकग्रेगर सहित चार खिलाड़ियों ने पिछले साल 735 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) या उससे ज्यादा की कमाई की। इनमें दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। मेसी करीब 956 करोड़ रुपये (130 मिलियन डॉलर) के साथ दूसरे और रोनाल्डो करीब 882 करोड़ (120 मिलियन डॉलर) के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले फेडरर सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।
सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष दस एथलीट
खिलाड़ी खेल देश कमाई रुपये में
कोनोर मैकग्रेगर एमएमए आयरलैंड 1324 करोड़
लियोनल मेसी फुटबॉल अर्जेंटीना 956 करोड़
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल पुतर्गाल 882 करोड़
डाक प्रेस्कॉट सॉकर लीग अमेरिका 790 करोड़
लेब्रोन जेम्स बास्केटबॉल अमेरिका 709 करोड़
नेमार फुटबॉल ब्राजील 698 करोड़
रोजर फेडरर टेनिस स्विट्जरलैंड 662 करोड़
लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन ब्रिटेन 603 करोड़
टॉम ब्रैडी सॉकर लीग अमेरिका 559 करोड़
केविन डुरंट बास्केटबॉल अमेरिका 551 करोड़