अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष जाक रोगे ने ड्रग धोखेबाजों को ओलंपिक से दूर रखने की कवायद के तहत डोपिंग प्रतिबंध को दोगुना कर चार साल करने की योजना का समर्थन किया है।
वर्ल्ड डोपिंग एजेंसी ;वाडाद्धए वैश्विक डोपिंग रोधी संहिता के अगले संस्करण में गंभीर डोपिंग उल्लंघन पर सजा को दो से बढ़ाकर चार साल करने की योजना बना रही है। यह संहिता स्वीकृति के लिए अगले साल आएगी और 2015 से प्रभावी होगी।