जूनियर विश्व कप 2016 के स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संभाजी पाटिल की सोमवार को मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर पालघर जिले में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 27 वर्ष के थे। अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार बाईं ओर से ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकरा गई जिसमें पाटिल को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
पाटिल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाटिल ने अजरबैजान में 2016 जूनियर विश्व कप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2017 में इसी वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में 23वां स्थान हासिल किया था। आईएसएसएफ की वेबसाइट के अनुसार, संभाजी दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने प्रशिक्षित किया था, जो उनके राष्ट्रीय कोच भी थे। पाटिल ने पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।