फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के लिये जल्द ही बनेगी अंतरराष्ट्रीय संस्था

Thu, 06 Dec 2012 12:45 AM IST
मुक्तसर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कबड्डी विफ्रव कप के तीन टूर्नामेंटों की सफलता को देखते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों की तरह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कमेटी का गठन किया जाएगा। यह जानकारी विफ्रव कप की प्रंबन्धन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकन्दर सिंह  मलूका ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कमेटी के गठन के लिए कबड्डी खेलने वाले विभिन्न देशों को न्यौता भेजा है ताकि उनके सुझाव लिये जा सकें। उन्होंने कहा कि तकनीकी पक्षों, नैतिक संहिता, खेल से संबन्धित दिशानिर्देश और नियम, अंपायरों और तकनीकी स्टाफ की ग्रेडेशन पर विचार किया जा रहा है। राज्य के अलगण् अलग शहरों में चल रहे तीसरे विफ्रव कप कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान ईरान के दो अधिकारी अंपायरों की भूमिका निभा रहे है जिसे देखते हुए और देशों के अंपायर विफ्रव कप में आने की इच्छा जता रहे हैं।

मलूका ने बताया कि कबड्डी के स्तर को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढा़वा देने के लिए व्यावहारिक स्तर पर अन्य देशों के अंपायरों को भी विफ्रव कबड्डी कप में अंपायरिंग करने का आमंत्रण भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि एक बार अन्तरराष्ट्रीय कबड्डी कमेटी का गठन होने के बाद अंपायरों और तकनीकी स्टाफ को निर्धारित नियमों के अनुसार जानकारी देने की कार्रवाई शुरू की जायेगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर कोई देश कबड्डी के लिए कोच की मांग करेगा तो पंजाब का खेल विभाग उस देश को कबड्डी कोच मुहैया करवाएगा। उन्होंने बताया कि केन्या की पेशकश को मानते हुए पंजाब ने पहले ही केन्या को कबड्डी कोच उपलब्ध करवाया हुआ है और मौजूदा विफ्रवकप में पंजाबी कोच द्वारा तैयार की गई केन्या की टीम हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें