बीते साल कई सफलताएं अर्जित करने के बाद साइना नेहवाल नए साल की शुरुआत मंगलवार से सोल में शुरू हो रही कोरिया सुपर सीरीज में जीत के जरिये करना चाहेगी। साइना ने पिछले साल लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता, जो बैडमिंटन में भारत का पहला ओलंपिक पदक है। अब उसकी नजरें आल इंग्लैंड और विश्व चैंपियनशिप खिताब पर है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना को कोरिया ओपन में अच्छा ड्रा मिला है। उसे पहले राउंड में थाईलैंड की सेपसिरी ताएरात्तनाचाइ से भिड़ना है।