फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting: भारतीय युवा भारोत्तोलकों की नजरें राष्ट्रमंडल खेल क्वालिफिकेशन पर, अगले साल होना है टूर्नामेंट

Sat, 28 Dec 2024 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला जूनियर प्लस 87 वर्ग में रजत पदक जीतने वालीं मेइबाम मार्टिना देवी ने कहा, 2025 में राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ट्रायल शुरू होंगे। अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप क्वालिफायर टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
भारोत्तोलन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : www.freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहा में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के पदक विजेता युवाओं की नजरें नए साल में नई ऊंचाइयों को छूने पर लगी है। भारत ने 19 से 25 दिसंबर तक हुए टूर्नामेंट में 33 पदक जीते। अब खिलाड़ियों का लक्ष्य ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालिफाई करना है। राष्ट्रीय भारोत्तोलन कोच और ओलंपियन मीराबाई चानू के मेंटोर विजय शर्मा ने कहा कि दोहा के प्रदर्शन से भविष्य उज्जवल रहने के संकेत मिले हैं। दोहा में पदक जीतने वाले भारत के 24 खिलाड़ियों में से 22 खेलो इंडिया से निकले थे। पूरे दल ने भारतीय खेल प्राधिकरण के पटियाला, इम्फाल और औरंगाबाद स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावी योजना के बारे में महिला जूनियर प्लस 87 वर्ग में रजत पदक जीतने वालीं मेइबाम मार्टिना देवी ने कहा, 2025 में राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ट्रायल शुरू होंगे। अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप क्वालिफायर टूर्नामेंट है। इसके अलावा मैं उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में भी भाग लूंगी। पुरुषों में एनआईएस पटियाला में शिविर में भाग लेने वाले साइराज परदेशी ने कहा, मैंने 2018 में 12 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र में ट्रेनिंग शुरू की थी। कोरोना लॉकडाउन तक वहां अभ्यास किया और 2021 में औरंगाबाद आ गया। उन्होंने कहा, इसी साल मैं एनआईएस पटियाला आया। साइ केंद्रों का मेरे कॅरिअर में बहुत योगदान रहा है। चाहे अनुशासन की बात हो, खुराक, कोचों या कई अन्य पहलुओं में भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें