फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: किंग कप के फाइनल में पहुंचने से चूके लक्ष्य, सेमीफाइनल में चीन के हू झेन ने 19-21, 19-21 से हराया

Sat, 28 Dec 2024 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन (चीन)

सार

पूरे मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। ब्रेक के समय हू ने एक अंक की हल्की बढ़त बनाई थी। वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले हू झेन ने उस समय पहला गेम अपने नाम कर लिया जब सेन का शॉट बाहर चला गया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को पहले किंग कप अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पुरुष एकल में चीन के गत जूनियर विश्व चैंपियन हू झेन के हाथों सीधे गेमों में हार मिली। 23 साल के अल्मोड़ा के सेन ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें 19-21, 19-21 से पराजय मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। ब्रेक के समय हू ने एक अंक की हल्की बढ़त बनाई थी। वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले हू झेन ने उस समय पहला गेम अपने नाम कर लिया जब सेन का शॉट बाहर चला गया। दूसरा गेम भी पहले की तर्ज पर कड़ा रहा। एक समय दोनों 6-6 की बराबरी पर थे। उसके बाद हू ने 12-10 की बढ़त बनाई। लक्ष्य ने 19-16 की बढ़त लेकर वापसी का प्रयास किया लेकिन अपने ताकतवर स्मैशों और सटीक ड्रॉप शॉट के चलते चीनी खिलाड़ी ने दूसरा गेम और मैच अपने नाम कर लिया। सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीतने वाले लक्ष्य ने हांगकांग के एंगस नग का लोंग को क्वार्टर फाइनल में हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें