अमेरिका में चल रहे डेव स्क्ल्ट्ज मेमोरियल इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में भारती की गीता फोगट ने 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। गीता चोटिल होने के कारण फाइनल में नहीं उतर सकीं जिस कारण उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा।
पुरुषों के 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में बजरंग भी फाइनल में डेविन कार्टर से हारकर रजत ही हासिल कर सके जबकि 55 किलो वर्ग में संदीप तोमर के हाथ कांस्य लगा। पिछले साल 55 किलो वर्ग में गोल्ड जीतने वाले अमित कुमार का अभियान दूसरे राउंड में ही थम गया। सुशील कुमार ने चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।