फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाड में भारतीय पहलवान देश के झंडे तले खेलेंगे, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने किया स्पष्ट

Sun, 03 Sep 2023 09:59 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो

सार

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के महासचिव कार्लोस रॉय ने ओसीए को स्पष्ट किया है कि भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में भारतीय ओलंपिक संघ के संरक्षण में भाग लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित नहीं किया गया है, इसलिए एशियाई खेलों में भारतीय पहलवान पहले की तरह भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय पहलवान एशियाई खेलों में देश के झंडे तले खेल सकेंगे। ओसीए ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के महासचिव कार्लोस रॉय ने ओसीए को स्पष्ट किया है कि भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में भारतीय ओलंपिक संघ के संरक्षण में भाग लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित नहीं किया गया है, इसलिए एशियाई खेलों में भारतीय पहलवान पहले की तरह भाग ले सकते हैं। 

कार्लोस ने ओसीए को स्पष्ट किया कि अस्थायी निलंबन यूडब्ल्यूडब्ल्यू के टूर्नामेंटों पर लागू होगा। इनमें इस माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है, जहां भारतीय पहलवान यूडब्ल्यूडब्ल्यू के झंडे तले शिरकत करेंगे यूडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से चुनाव नहीं कराने के चलते भारतीय कुश्ती संघ को 23 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें