फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की महिला टीम ने रखी उम्मीदें, पुरुष टीम फिर हारी

Tue, 20 May 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ियों साइना नेहवाल और पीवी सिंधू की अगुआई में भारतीय महिलाओं ने दिल्ली में चल रहे ली निंग बीडब्यूएफ थामस एवं उबेर कप फाइनल्स में सोमवार को दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल का दावा मजबूत कर लिया।
विज्ञापन


लेकिन भारत की पुरुष टीम दूसरी हार झेलकर अंतिम आठ की होड़ से लगभग बाहर हो गई।

भारतीय महिलाओं ने ग्रुप-वाई में रविवार को कनाडा को 5-0 से हराया था और उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पहले सिंगल्स में पुई यिन यिप को 21-9, 21-10 से हराकर भारत को 1-0 से आगे किया।

इसके बाद डबल्स मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा ने होई वाह चाऊ को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी जबकि दूसरे सिंगल्स में सिंधू ने यिंग मेई चियूंग को 21-8, 21-10 से हराया।

लेकिन पुरुषों की टीम इतनी भाग्यशाली नहीं रही और उसे ग्रुप ‘सी’ में कोरिया के 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए कप्तान परुपल्ली कश्यप और आरएमवी गुरसाईदत्त ने अपने-अपने मुकाबले जीते, लेकिन के श्रीकांत और दोनों डबल्स जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अक्षय देवालकर और प्रणव चोपड़ा की जोड़ी डबल्स मुकाबले में सा रांग किम और की जुंग किम से 29 मिनट में 16-21, 16-21 से हार गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें