फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन को जानकर दंग रह जाएंगे!

Fri, 23 May 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक हो या वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेल हों या फिर कॉमनवेल्थ गेम्स, भारतीय शटलरों ने अपनी बुलंदी के झंडे गाड़े ही हैं।
विज्ञापन


इंतजार था तो प्रतिष्ठित वर्ल्ड वूमेंस टीम चैंपियनशिप उबेर कप में पदकों का सूखा खत्म करने का, वर्ल्ड नंबर आठ साइना नेहवाल की अगुवाई में पीवी सिंधू, ज्वाला गट्टा और अश्वनी पोनप्पा ने यह कमाल भी गुरुवार को सीरी फोर्ट में अपनों के बीच कर डाला।

थामस कप में भारतीय पुरुष टीम की नाकामी के बाद महिला टीम पर दबाव भी था कि वे मेजबान होने के नाते अपनी चुनौती बनाए रखे साथ ही इतिहास भी रचे।

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से परास्त कर उबेर कप के इतिहास में पहली बार उबेर कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके साथ ही भारत का लीनिंग बीडब्‍ल्यूएफ उबेर कप में कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।

सेमीफाइनल में मेजबानों को अपने से कहीं मजबूत और दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की टीम से भिड़ना होगा।
विज्ञापन

पसीना बहाने के बावजूद तीनों ही मैच जीता भारत

पहले सिंगल्स में साइना के सामने वर्ल्ड नंबर 23 लिंडावेनी फेनेटरी थीं। पहले गेम में 7-15 से पिछड़ने के बाद साइना ने ऐसी वापसी की कि 45 मिनट में ही मुकाबला 21-17, 21-10 से जीत लिया।

साइना के बाद सिंधू से भी आसान जीत की उम्मीद थी। लेकिन यहां मामला उल्टा बैठा। सांसों का थामने वाले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 24 मनुपति बालेट्रिक्स ने सिंधू को हार के कगार पर ला दिया। उन्हें 3 मैच प्वाइंट मिले लेकिन जीत सिंधू को एक घंटे 24 मिनट में 21-16, 10-21, 25-23 से मिली।

ज्वाला गट्टा ने अश्वनी के साथ मिलकर जिस तरह का खेल खेला वह वाकई झुमा देने वाला रहा। वर्ल्ड नंबर नौ ग्रेसिया पोली और नित्या महेश्वरी को उन्होंने 38 मिनट में 21-18, 21-18 से परास्त कर भारत को ऐतिहासिक सेमीफाइनल में जगह दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें