फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022 Video: बेईमानी से मिली हार पर फूट-फूटकर रोई बेटियां, कप्तान सविता भी नहीं रोक पाईं आंसू

Sat, 06 Aug 2022 12:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के साथ हुई बेईमानी के बाद खिलाड़ी फूट-फूटकर रोने लगीं। कप्तान सविता भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। अब एफआईएच ने इस मामले पर माफी मांगी है। 
 
विज्ञापन
हार के बाद निराश भारतीय खिलाड़ी और गलत फैसला करने वाली रेफरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों को एक बार फिर अन्याय का सामना करना पड़ा है। महिला हॉकी के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मैच में भारतीय महिलाओं का खेल कहीं से भी ऑस्ट्रेलिया से कम नहीं था। नियमित समय पर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, लेकिन पेनल्टी शूटआउट की शुरुआत में ही भारतीय टीम के साथ बेईमानी हो गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का हौंसला टूट गया और अंत में टीम इंडिया 3-0 से हार गई। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। 
विज्ञापन


भारत की हार के बाद कंगारू खिलाड़ी फाइनल में पहुंचने की जीत का जश्न मनाने लगे और भारत के बेटियां मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगीं। टीम की सीनियर खिलाड़ी कप्तान सविता भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। भारतीय टीम की कोच भी सभी खिलाड़ियों को गले लगाकर उन्हें सांत्वना देती रहीं, लेकिन बेईमानी मिली हार का दुख कुछ ऐसा था कि खिलाड़ियों के आंसू रुके ही नहीं। अब एफआईएच ने इस मामले पर माफी मांगकर समीक्षा की बात कही है और नियमों का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का नतीजा निकालने का फैसला किया गया। पहला प्रयास ऑस्ट्रेलिया की मेलोन ने किया और भारतीय कप्तान सविता पुनिया ने गोल नहीं होने दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी गोल करने के लिए तैयार हुईं तो रेफरी ने उन्हें रोक दिया और बताया की घड़ी चालू नहीं हुई थी। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया का पहला प्रयास मान्य नहीं होगा और कंगारू टीम फिर से गोल का प्रयास करेगी। 

भारतीय कोच सहित कई खिलाड़ियों ने इस फैसले की आलोचना की, लेकिन कुछ नहीं बदला। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा मौका मिला और इस बार मेलोन नहीं चूकीं। उन्होंने गोल किया और यहीं से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल टूट गया। इसके बाद भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच हार गई।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय रोती रहीं और काफी निराश नजर आईं। कप्तान सविता ने रोती रहीं, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसे मैनेजमेंट को देखना है। वहीं, भारतीय टीम की कोच शोपमैन ने साफतौर पर आयोजकों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। उस एक घटना से मनोबल टूटा और हम हार गए। आगे हमें कांस्य के लिए मैच खेलना है और भारतीय खिलाड़ियों में फिर से हिम्मत जगानी होगी, जिनका मनोबल टूट चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें