फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: समापन समारोह में कौन होगा भारत का ध्वजवाहक? इस निशानेबाज को मिली जिम्मेदारी; जीता था स्वर्ण पदक

Fri, 02 Oct 2026 05:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा एशियन गेम्स के समापन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी। पुरुष ध्वजवाहक पर फैसला शनिवार को होगा। एशियाड का समापन समारोह रविवार को होगा।
विज्ञापन
नीरू ढांडा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा रविवार को एशियन गेम्स के समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी। नीरू ने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक टीम रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी अपना तीसरा पदक जीतने के एक दिन बाद भारत लौट गई थीं। अब वह समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस जाएंगी।
विज्ञापन


पुरुष ध्वजवाहक पर शनिवार को होगा फैसला 
भारत की उपमाशन प्रमुख अंजलि भागवत ने शुक्रवार को बताया, 'नीरू समापन समारोह में महिला ध्वजवाहक होगी। वह शनिवार सुबह नागोया लौट रही हैं। पुरुष ध्वजवाहक के बारे में फैसला कल किया जाएगा।' नीरू ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर महिलाओं की टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने काइनन चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर ट्रैप मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें