फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Open Squash: अनाहत वाशिंगटन स्क्वाश ऑन फायर के सेमीफाइनल में, पुरुष वर्ग में चोटरानी को मिली हार

Sat, 31 Jan 2026 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की उभरती हुई महिला स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्क्वाश ऑन फायर ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय स्टार अनाहत सिंह ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वाशिंगटन में स्क्वाश ऑन फायर ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीय सना इब्राहिम को हराया। भारत की दुनिया की 31वें नंबर की खिलाड़ी और सातवीं वरीय अनाहत ने तीसरे और चौथे गेम में 5-6 से पिछड़ने के बाद मुकाबले में वापसी की और पीएसए कांस्य स्तर प्रतियोगिता में मिस्र की दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी को 8-11, 8-11, 11-7, 11-8, 11-7 से हराया।
विज्ञापन


अनाहत का सेमीफाइनल में मुकाबला अमेरिका की सबरीना सोभी से होगा। वहीं, वीर चोटरानी पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के छठे वरीय डेक्लान जेम्स से हार गए। जेम्स ने चोटरानी को 8-11, 11-6, 14-12, 11-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें