फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने कैसे जीता स्वर्ण, साथियान ने कराई वापसी फिर हरमीत ने जीता निर्णायक मुकाबला

Wed, 03 Aug 2022 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के हरमीत ने निर्णायक मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीतकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवां स्वर्ण पदक दिला दिया। 
 
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टेबल टेनिस टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया है। सिंगापुर के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। भारत के साथियान, शरत कमल और हरमीत की जोड़ी ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह टेबल टेनिस में भारत का पहला पदक था। भारतीय खिलाड़ियों ने यह टीम मैच पांचवें मुकाबले तक नहीं जाने दिया और चार मुकाबलों में ही स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन




भारत ने कैसे सिंगापुर को दी पटखनी

साथियान और हरमीत की जोड़ी ने किया विजयी आगाज

पांच मुकाबलों वाले टीम मैच में पहला मुकाबला हरमीत देसाई और साथियान का था। इन दोनों के सामने सिंगापुर के यंग आईजैक और येव इन की जोड़ी थी। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 13-11, 11-7, 11-5 के अंतर से अपने नाम किया और भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही भारत मैच में 1-0 से आगे हो गया। 

दूसरे मुकाबले में शरत कमल हारे

इस मैच में दूसरा मुकाबला शरत कमल अचंता और झे यू क्लारेंस के बीच था। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन अंत में शरत को हार का सामना करना पड़ा। वो यह मुकाबला 7-11, 14-12, 3-11, 9-11 के अंतर से हार गए। इसके साथ ही सिंगापुर ने मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। 

तीसरे मुकाबले में साथियान ने कराई वापसी

तीसरे मुकाबले में साथियान ने शानदार अंदाज में भारत की वापसी कराई। उन्होंने येव एन कोएन को 3-1 के अंतर से मात दी। इस मैच का स्कोर 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 रहा। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने मैच में 2-1 से बढ़त बना ली। 
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में हरमीत ने दिलाई जीत

चौथे मुकाबले में हरमीत देसाई का सामना झे यू क्लारेंस से था। हरमीत ने इस मैच में एकतरफा जीत दर्ज की और 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच का स्कोर 11-8, 11-5, 11-6 रहा। इसके साथ ही भारत ने मैच में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें