श्रीहरि ने एक मिनट 48.47 सेकेंड का समय निकाला और वह चीन के 17 वर्ष के शू हेइबो (एक मिनट 46.83 सेकेंड) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। जापान के हिनाता एंदो को कांस्य पदक मिला।
भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। श्रीहरि ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। श्रीहरि ने एक मिनट 48.47 सेकेंड का समय निकाला और वह चीन के 17 वर्ष के शू हेइबो (एक मिनट 46.83 सेकेंड) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। जापान के हिनाता एंदो को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
दो बार के ओलंपियन नटराज ने सुबह दूसरी हीट में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। भारत के अनीश गौड़ा चौथी हीट में थे लेकिन चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में नहीं पहुंच सके। नटराज ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में नौ स्वर्ण और एक रजत पदक जीते थे।