फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: ग्लोबल शतरंज लीग में इस टीम से खेलेंगे गुकेश और एरिगैसी, 13 दिसंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Fri, 26 Sep 2025 08:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल पर छह टीमों वाले जीसीएल का तीसरा सत्र 13 से 24 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
एरिगैसी और गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी जैसे शीर्ष भारतीय ग्रैंडमास्टर अगामी ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) में पीबीजी अलास्का नाइट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीबीजी अलास्का नाइट्स फ्रेंचाइजी इस लीग के तीसरे सत्र के लिए शुक्रवार को आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से भारत के इन दोनों शीर्ष खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सफल रही।
विज्ञापन


टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल पर छह टीमों वाले जीसीएल का तीसरा सत्र 13 से 24 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को अपने साथ जोड़ा। पीबीजी अलास्का नाइट्स ने अन्य फ्रेंचाइजी टीमों को पछाड़कर गुकेश को अपनी टीम में शामिल किया। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद गंगा ग्रैंडमास्टर्स के साथ बने रहे।

विश्व के पांचवें नंबर के एरिगैसी के लिए तीन टीमों ने कड़ी बोली लगाई लेकिन अंत में पीबीजी अलास्का नाइट्स ने बाजी मारी। अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने अपग्रेड मुंबा मास्टर्स द्वारा चुने गये। गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने 20 वर्षीय विंसेंट कीमर के साथ अपनी टीम को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें