फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Cup: निशानेबाजी विश्व कप के दौरान भारत के नीरज कुमार को दिखाया पीला कार्ड, जानें क्यों हुआ ऐसा

Sat, 05 Apr 2025 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज को पीला कार्ड उस वक्त दिखाया जब वह फाइनल में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। जूरी ने उनके फायरिंग स्टेशन पर उनसे संपर्क किया और पीला कार्ड दिखाया जिससे यह 25 वर्षीय निशानेबाज हैरान हो गया।
विज्ञापन
नीरज कुमार - फोटो : @uksportsdept
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूनस आयर्स में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के दौरान एक अजीब स्थिति उत्पन्न हुई जब भारत के पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन निशानेबाज नीरज कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। नीरज को पीला कार्ड उस वक्त दिखाया जब वह फाइनल में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। 
विज्ञापन


जूरी ने उनके फायरिंग स्टेशन पर उनसे संपर्क किया और पीला कार्ड दिखाया जिससे यह 25 वर्षीय निशानेबाज हैरान हो गया। निशानेबाजी में नियमों के पहले उल्लंघन के लिए पीला कार्ड जारी किया जाता है जैसे रेंज उपकरण में हस्तक्षेप करना या बिना आदेश के हथियार लोड करना। नीरज के मामले में पीला कार्ड दिखाया जाना हैरानी भरा था क्योंकि वह आकस्मिक विस्फोट को रोकने के लिए अपनी बन्दूक को सुरक्षित करने के लिए ‘बोर लॉक’ का उपयोग कर रहे थे और यह ऐसी चीज है जो निशानेबाजों द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। नीरज ने जूरी से कहा कि यह गोली नहीं बल्कि बोर लॉक था, लेकिन तब तक उन्हें पीला कार्ड दिखाया जा चुका था।  नीरज फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें