फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2023: विराट कोहली से लेकर साइना नेहवाल और लक्ष्मण तक, खिलाड़ियों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खिलाड़ियों ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली से लेकर साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर खिलाड़ियों ने सभी को शुभकामनाएं दीं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कई बड़े खिलाड़ियों ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आराम कर रहे विराट कोहली ने भी सभी फैंस को 26 जनवरी के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। कोहली ने तिरंगे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राष्ट्रभक्ति से जुड़ा संगीत भी बज रहा था। 
 

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी तिरंगे की फोटो शेयर करते हुए लिखा "सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं"
 

एनसीए हेड और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के बलिदान को याद करने का दिन।"
विज्ञापन

  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी एक वीडियो शेयर कर सभी फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा "कुछ देशों ने राजा के सामने झुकना पसंद किया, लेकिन हमने गणतंत्र बनने का फैसला किया। जय हिंद"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें